NEET फोटो और सिग्नेचर रिसाइज़र

NEET UG फ़ॉर्म में पासपोर्ट साइज़ फोटो, सिग्नेचर और अँगूठे के निशान लगते हैं, और live फोटो भी खिंचती है। कई साइटें अब भी सिग्नेचर की पुरानी 4–30 KB सीमा बताती हैं; 2026 बुलेटिन 10–100 KB कहता है। यह पेज बुलेटिन की ही संख्याएँ इस्तेमाल करता है।

सब कुछ आपके डिवाइस में प्रोसेस होता है — कुछ भी अपलोड नहीं होता।

1. प्रीसेट चुनें

—

2. टारगेट मोड

फोटो के नीचे एक सफ़ेद पट्टी पर काले अक्षरों में छपता है। फोटो को पट्टी के ऊपर सही अनुपात में बिठाया जाता है ताकि प्रीसेट का मूल पिक्सल माप सुरक्षित रहे।

आधिकारिक विवरण (Specifications)

प्रकार आकार (KB) पिक्सल
फोटो / दस्तावेज़ 10–200 KB 350 × 450 px
फोटो / दस्तावेज़ 50–200 KB मूल अनुपात सुरक्षित
हस्ताक्षर 10–100 KB 400 × 150 px

स्रोत: NTA NEET (UG) 2026 Information Bulletin, p. 14–17 · अंतिम सत्यापन: 14 नवंबर 2026

महत्वपूर्ण सूचना: NEET (UG) 2026 बुलेटिन से मिलाया गया। 2027 का फ़ॉर्म फ़रवरी के आसपास आने की उम्मीद है; नया बुलेटिन आने पर दोबारा जाँचेंगे।

उपयोग कैसे करें

  1. परीक्षा वाले साल की 1 जनवरी के बाद की रंगीन फोटो लें, सफ़ेद बैकग्राउंड, कानों समेत लगभग 80% चेहरा दिखे, मास्क न हो।
  2. यहाँ डालें और 10 से 200 KB की JPG डाउनलोड करें।
  3. सिग्नेचर और अँगूठे के निशान के लिए सादा सफ़ेद काग़ज़ लें, अच्छी रोशनी में फोटो लें, सही मेनू चुनें और डाउनलोड करें।
  4. सारी फ़ाइलें NEET फ़ॉर्म में अपलोड करें, फिर माँगे जाने पर live फोटो लें।

NEET form ke liye photo resize kaise kare?

फोटो, सिग्नेचर या अँगूठा निशान में से जो फ़ाइल बनानी है वह चुनें, इमेज डालें और JPG डाउनलोड करें। अपलोड होने वाली फोटो पासपोर्ट साइज़ की है; पोस्टकार्ड साइज़ फोटो अपलोड नहीं होती, उसे हार्ड कॉपी में रखना है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

NEET form ke liye photo resize kaise kare? फोटो का साइज़ क्या है?
2026 बुलेटिन के अनुसार पासपोर्ट साइज़ फोटो JPG/JPEG में 10 KB से 200 KB, कानों समेत 80% चेहरा (बिना मास्क), सफ़ेद बैकग्राउंड, 1 जनवरी 2026 के बाद खींची हुई।
NEET सिग्नेचर का साइज़ क्या है?
JPG/JPEG, 10 KB से 100 KB, 2026 बुलेटिन के पेज 16 पर। कई साइटों पर दिखने वाली पुरानी 4–30 KB सीमा इस बुलेटिन से मेल नहीं खाती।
अँगूठे के निशान के लिए 50–200 KB क्यों?
बुलेटिन पेज 16 पर 10–200 KB और पेज 17 पर 50–300 KB बताता है। 50 से 200 KB की फ़ाइल दोनों में सही बैठती है, इसलिए टूल यही सीमा रखता है।
क्या पोस्टकार्ड साइज़ फोटो अपलोड करनी है?
नहीं। 4 × 6 इंच की सफ़ेद बैकग्राउंड वाली रंगीन पोस्टकार्ड फोटो हार्ड कॉपी में रखनी है, अपलोड नहीं करनी।
क्या NEET में live फोटो होती है?
हाँ। वेबकैम से या फ़ोन से QR कोड स्कैन करके live फोटो लेनी होती है, और उसे Aadhaar रिकॉर्ड से मिलाया जाता है।

संबंधित टूल्स

DesyBox टीम द्वारा निर्मित। 100% प्राइवेट ब्राउज़र टूल्स।